महोबा। गांधीनगर स्थित हिंद टायर गली निवासी जगपाल सिंह सेंगर के पुत्र धरमपाल (42) ने गुरुवार की रात करीब दस बजे मकान के कमरे में फांसी लगा ली।
आनन-फानन में धरमपाल को फांसी के फंदे से नीचे उतार इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र पीयूष सिंह ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।