फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग ने विद्युत केबल का फंदा बनाकर लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। भंडरा गांव में दिव्यांग ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

श्रीनगर थाना क्षेत्र के भंडरा गांव निवासी दिव्यांग कामता प्रसाद यादव (50) अपने माता-पिता व छोटे भाई के साथ रहता था। पिता आनंद यादव खेती किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दिव्यांग कामता प्रसाद घर पर ही रहता था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात कामता प्रसाद ने घर में विद्युत केबल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह परिजन जागे तो उसे फंदे पर लटकते देख पुलिस को सूचना दी। पिता ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। परिवार के सभी सदस्यों ने रात में एक साथ खाना खाया और सोने चले गए। सुबह उसका पुत्र फंदे पर झूलता मिला। थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें