फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली पुलिस ने जमीन बिक्री के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जालौन जिले के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी इसरार अहमद ने बताया कि 31 अगस्त से आठ अक्तूबर 2020 के बीच महोबा में जमीन बिक्री के लिए तीन लोगों ने उससे 25 लाख रुपये लिए। रजिस्ट्री कराने की बात कहने पर उसे सब रजिस्ट्रार कार्यालय महोबा बुलाया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की। पैसा वापस मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने कोतवाली में तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला रामकुंवर निवासी चांदो, सुभाषचंद्र निवासी समदनगर, नीरज द्विवेदी निवासी सुभाषनगर व वृंदावन के खिलाफ धोखाधड़ी, गालीगलौज व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें