फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरा डेरा पर छापा, पांच क्विंटल लहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महोबकंठ थाने की पुलिस ने कबूतरा डेरा सौरा में छापा मारकर पांच क्विंटल लहन बरामद की। एक महिला को 40 लीटर अवैैैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने जेसीबी से शराब बनाने की भट्ठियां तुड़वाकर लहन नष्ट कराया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक योगेश कुमार गुप्ता व महोबकंठ थाने के एसआई छेदीलाल ने टीम के साथ कबूतरा डेरा सौरा में छापा मारा। टीम ने जमीन के अंदर रखे गए ड्रमों को बाहर निकालकर पांच क्विंटल लहन नष्ट कराया। छापे की भनक मिलते ही शराब के अवैध कारोबार में लिप्त लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने कमला कबूतरा को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें