महोबा। छतरपुर मार्ग पर प्राइवेट बस स्टैंड के पास दबंगों ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रोककर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर बंधानवार्ड निवासी सागर चौरसिया बुधवार को अपने पिता चंद्रशेखर चौरसिया के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी प्राइवेट बस स्टैंड के पास तीन युवकों ने दोनों को रोककर मारापीटा और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
घायल पिता-पुत्र ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। सागर चौरसिया की तहरीर पर हेमंत श्रीवास, मन्नी अहिरवार व बाबा अहिरवार के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।