फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर कबरई स्टेशन के पास बीमारी से परेशान युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी देवीदीन बुधवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में किसी समय पुत्री संध्या घर से निकल गई। गुुरुवार की सुबह परिजन जागे तो संध्या को गायब देख खोजबीन शुरू की। उसका शव कबरई स्टेशन के पास ट्रैक पर कटा मिला।
पिता देवीदीन के मुताबिक संध्या 15 दिन से बुखार से पीड़ित थी। 21 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने ले गए। वहां डॉक्टर ने दिमागी बुखार बताया। इलाज में आराम न मिलने से वह परेशान रहती थी। भाई रामकरन ने बताया कि खेतों में फसल की कटाई का काम चल रहा है, जिससे उसे इलाज के लिए बाहर नहीं ले जा सके। तीन दिन बाद झांसी लेकर जाना था। उधर, थानाध्यक्ष कबरई दिनेेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद घटना का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें