महोबा। कोतवाली क्षेत्र के नैगवां गांव में रंजिश में दबंगों ने एक किसान को मारपीटकर घायल कर दिया। मकरबई गांव निवासी मानवेंद्र पालीवाल का खेत नैगवां गांव में है।
मंगलवार की शाम वह खेत में फसल की कटाई करा रहा था। तभी गांव के चार लोगों ने लाठी-डंडे से हमलाकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बिंदा, श्यामसुंदर, आदित्य व रामसेवक निवासी गांव मकरबई के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।