फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में स्टाफ नर्स से अभद्रता व छेड़छाड़, अभिलेख फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में बुधवार की रात नशे में धुत्त चार लोगों ने खूब उत्पात मचाया। प्रसव कक्ष में प्रसूता का वीडियो बना रहे लोगों का स्टाफ नर्स ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की। सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। स्टाफ नर्स की तहरीर पर कबरई थाने में तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीएचसी कबरई में तैनात स्टाफ नर्स ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात लगभग 9 बजे वह प्रसव कक्ष में थी। तभी चार लोग नशे में वहां आए और बच्चे को स्तनपान करा रही प्रसूता का वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारी एकत्र हो गए। तब आरोपियों ने सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और भाग हो गए।
पीड़ित नर्स की तहरीर पर पुलिस ने रामकेश, दिलीप, प्रदीप व एक अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, सरकारी कार्य में बाधा आदि की रिपोर्ट दर्ज की है। कबरई थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार पांडेय ने बताया कि रात में चार लोगों ने शराब के नशे में प्रसव कक्ष में पहुंचकर स्टाफ नर्स व प्रसूता से अभद्रता की। उधर, सीएचसी के कर्मचारियों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई न होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें