फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कबरई की संपत्तियां कुर्क करने की कार्रवाई रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। समदनगर निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के गोली मारकर आत्महत्या करने मामले में मुख्य आरोपी ब्लॉक प्रमुख कबरई छत्रपाल यादव की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई सोमवार को नहीं हो सकी। एसडीएम राजेश कुमार यादव का स्थानांतरण एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति पद पर हमीरपुर होने जाने के चलते सोमवार को शेष संपत्तियों पर कुर्की नोटिस चस्पा नहीं हो सका।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही एसआईटी प्रत्येक बिंदु को शामिल कर रही है। परिजनों के दो बार बयान दर्ज किए गए हैं। सुसाइड नोट व राइफल की जांच होने के बाद एसआईटी परिजनों से एक बार फिर पूछताछ कर सकती है। वहीं गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी छत्रपाल यादव व भतीजे विक्रम की संपत्ति कुर्क करने के डीएम के आदेश के बाद दो होटल, दो क्रशर प्लांट के अलावा कई प्लाट व जमीनों को सीजकर नोटिस चस्पा किया जा चुका है। कुछ संपत्तियां शेष बचीं हैं, जिन पर नोटिस चस्पा किया जाना है। एसडीएम व सीओ कर्मचारियों के साथ कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दे रहे थे, लेकिन अचानक एसडीएम का स्थानांतरण होने पर सोमवार को शेष बची जमीनों में कुर्की की कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें