महोबा। शहर स्थित बीजानगर तालाब में बुधवार की सुबह एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। इससे वहां सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।