फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर की जांच पूरी होने तक एसओ कबरई को न किया जाए रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। समदनगर निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में गैंगस्टर की जांच कर रहे थानाध्यक्ष कबरई दीपक कुमार पांडेय को एडीजी जोन कार्यालय से संबद्ध किए जाने से अधिवक्ता के परिजन खफा है। गुरुवार को अधिवक्ता के पुत्र राहुल पाठक ने डीएम से मुलाकात कर गैंगस्टर मामले की विवेचना कर रहे थानाध्यक्ष कबरई को जांच पूरी होने तक रिलीव न करने की मांग की।
विज्ञापन

राहुल पाठक ने कहा कि गैंगस्टर की जांच कर रहे थानाध्यक्ष कबरई को एडीजी जोन कार्यालय से संबद्ध किए जाने पर जांच प्रभावित हो सकती है। डीएम ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही रिलीव किया जाएगा।
मुख्य आरोपी ब्लॉक प्रमुख कबरई छत्रपाल यादव व उसके साथियों की चल-अचल संपत्ति की जांच तेज हो गई है। पुलिस जिले के अलावा आसपास के जिलों में ब्लॉक प्रमुख की संपत्तियां खंगाल रही है, ताकि सही आंकलन हो सके और कुर्की की कार्रवाई की जा सके। ब्लॉक प्रमुख की कई जिलों में भूमि व प्रापर्टी बताई जा रही हैं। इसकी जांच पुलिस प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें