फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के गांधी नगर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी तीनों युवकों को एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में खन्ना इलाके की एक युवती ने मंगलवार को संगम, शुभम और प्रिंस पर सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैक मेल करने, मारपीट और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि आठ अक्तूबर 2020 को वह शहर के गांधी नगर मोहल्ले से गुजर रही थी। उसी दौरान आरोपियों ने उसे एक घर में घसीट लिया। उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर ब्लैक मेल किया। आरोप यह भी था कि आरोपियों ने धमका कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि सुभाष नगर कबरई निवासी संगम बसोर और गांधी नगर निवासी शुभम रावत व प्रिंस रावत को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। शुभम मूल रूप से उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के जरारी गांव का रहने वाला है। जबकि, प्रिंस अमानीगंज, थाना महिलाबाद लखनऊ का मूल निवासी है। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें