फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में हुई ब्लॉक प्रमुख व उसके साथियों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। समदनगर निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी कबरई ब्लॉक प्रमुख छत्रपाल यादव और उसके छह साथियों से जेल में पुलिस ने पूछताछ की। साथ ही बयान भी दर्ज किए। बयान में आरोपियों ने खुद पर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक ने 13 फरवरी को अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर छत्रपाल समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ब्लॉक प्रमुख छत्रपाल हमीरपुर और उसका भतीजा विक्रम यादव झांसी जेल में निरुद्ध हैं। बाकी आरोपी महोबा जेल में बंद हैं।
गुरुवार को मामले के विवेचक महोबा कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह टीम के साथ हमीरपुर, झांसी और महोबा जेल गए। इन जेलों में बंद छत्रपाल, विक्रम और अन्य आरोपियों से पूछताछ कर सभी के बयान भी दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक पीड़ित पक्ष के साक्ष्यों, बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे। वहीं, सूत्रों का कहना है कि बयान में आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख छत्रपाल यादव समेत छह अन्य आरोपियों की गैंगस्टर की धारा के तहत संपत्ति कुर्क करने की तैयारी तेज हो गई है। पुलिस ने आरोपियों की चल और अचल संपत्ति का ब्योरा जुटा लिया है। कबरई थाना प्रभारी दीपक पांडेय ने इन संपत्तियों का सत्यापन भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में कबरई थाना प्रभारी एसपी के माध्यम से कुर्की की फाइल को डीएम के पास भेजेंगे। डीएम के आदेश के बाद आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई पर अमला होगा।
छत्रपाल से छिनेगा ब्लॉक प्रमुख का पद
महोबा। अधिवक्ता खुदकुशी प्रकरण में फंसे छत्रपाल यादव की ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी जाना तय है। बीडीओ ने छत्रपाल के आपराधिक मामले में गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए पद से हटाने के बाबत रिपोर्ट सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह को भेज दी है। अब सीडीओ अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। डीएम का आदेश होते ही छत्रपाल को पद से हटा उनके स्थान पर कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी किसी सरकारी या गैर सरकारी व्यक्ति को सौंपी जाएगी।
वापस गई एसआईटी, दो दिन बाद फिर आएगी
महोबा। अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक खुदकुशी प्रकरण की जांच करने आई एसआईटी (विशेष जांच दल) बुधवार रात लौट गई। महोबा कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार तक टीम के दोबारा जांच के लिए आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें