फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी का दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर गल्ला मंडी में बुधवार की सुबह बाइक सवार दो युवक एक आढ़त पर रखा दो लाख रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। इस वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सीओ व कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बेलाताल कस्बे के ड्योढ़ीपुरा निवासी बालकिशन राठौर की जैतपुर गल्ला मंडी में आढ़त है। बुधवार की सुबह तकरीबन नौ बजे वह बैग में दो लाख रुपये की नगदी रखकर आढ़त पहुंचे। बैग टीनशेड में लगी खूंटी पर टांग दिया और साफ-सफाई करने लगे।
इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान वहां पहुंचे। एक युवक बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा, दूसरे ने खूंटी से बैग उतारा। इसके बाद बाइक सवार दोनों युवक भाग गए। बैग गायब देख व्यापारी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों गायब हो चुके थे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ कुलपहाड़ कालू सिंह व कोतवाली प्रभारी रवींद्र कुमार तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गल्ला मंडी में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। दिनदहाड़े हुई वारदात से गल्ला मंडी के व्यापारियों में खासा आक्रोश है। कोतवाली प्रभारी ने जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें