फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बाजार से घर लौट रही किशोरी को एक युवक ने रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारापीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हेमंत रैक्वार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह बाजार गई थी। लौटते समय दालमील के पास एक युवक ने उसे रोककर छेड़छाड़ की। किशोरी ने शोर मचाते हुए विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर युवक धमकी देते हुए भाग गया।
किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसके साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी हेमंत रैक्वार के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें