फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक से 50 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। क्षेत्र में स्थित इंडियन बैंक में अपने खाते से रुपये निकाल कर निकले सेवानिवृत्त शिक्षक दिगंबर प्रसाद दीक्षित को टप्पेबाजों ने शिकार बना लिया। टप्पेबाजों ने बैंक के गेट पर कुछ सिक्के डाल दिए। जैसे ही दिगंबर झुक कर सिक्के उठाने लगे, तभी टप्पेबाजों ने उनके पेंट की जेब से 50 हजार रुपये पार दिए।
विज्ञापन

पनवाड़ी बस स्टैंड के पास रहने वाले दिगंबर प्रसाद का खाता इंडियन बैंक की पनवाड़ी शाखा में है। दिगंबर बैंक से अपने खाते से 60 हजार रुपये निकालने गए थे। उन्होंने 60 हजार रुपये निकाले। 50 हजार रुपये पैंट और 10 हजार रुपये शर्ट की जेब में रख लिए। वह बैंक से बाहर निकले, तभी घात लगाए खड़े टप्पेबाजों ने बैंक के गेट पर कुछ सिक्के डाल दिए। दिगंबर को लगा कि उनके पैंट की जेब से पैसे गिरे हैं। सिक्के उठाते समय टप्पेबाज ने उनके पैंट की जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें