फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर नौ पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला रामनगर में तीन माह पहले दबंगों ने घर में घुसकर युवक और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर नौ पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कोतवाली के एसआई विमल सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी दशरथ यादव पुत्र गणेश यादव 30 सितंबर 2020 को परिवार समेत घर पर थे। तभी नौ लोगों ने घर में घुस कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। परिजनों को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया।
न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी रमेश यादव, राजू, नरेंद्र पाल, कमल किशोर, भोले, अखिलेश, रेखा यादव, फूल सिंह व फूला रानी निवासीगण पचराहा चरखारी के खिलाफ एक राय होकर घर में घुसकर मारपीट, धमकी व जानलेवा हमला किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें