पनवाड़ी (महोबा)। थानाक्षेत्र के एक ग्राम पंचायत सदस्य की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एक गांव के ग्राम पंचायत सदस्य की बेटी बुधवार की रात गांव में स्थित एक पूजा पंडाल में मां दुर्गा के आरती कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहां से घर लौटते समय गांव के अशोक अहिरवार, सतीश और बृजेंद्र ने उसे रास्ते में दबोच लिया था और दुष्कर्म किया था। इस मामले में तहरीर और पीड़िता के बयानों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया।