फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दरोगा समेत 15 पुलिस कर्मचारियों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मामले में निलंबित चल रहे दो पूर्व एसओ और एक सिपाही समेत 15 पुलिसकर्मियों का शनिवार को प्रयागराज रेंज के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रेम प्रकाश ने गैरजनपद तबादला कर दिया। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों में एक इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। ये सभी जिले में दस साल से ज्यादा समय से तैनात थे। एडीजी की कार्रवाई को कारोबारी मामले में कुछ पुलिसकर्मियों के नाम आने के बाद महकमे में लगे दाग को धोने के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एडीजी ने क्रशर कारोबारी मामले में सस्पेंड चल रहे कबरई के तत्कालीन थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो लखनऊ, खरेला थाने के तत्कालीन एसओ राजू सिंह को आजमगढ़ और सिपाही का राजकुमार कश्यप को बलिया स्थानांतरित कर दिया।
साथ ही चरखारी इंस्पेक्टर विपिन त्रिवेदी को बलिया, दरोगा जितेंद्र सिंह यादव को मुरादाबाद, दरोगा अंबुज शर्मा को सिद्धार्थनगर, दरोगा स्वतंत्र कुमार को बलरामपुर, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद राठौर को बलिया, श्यामवीर सिंह को आजमगढ़, अवधेेश कुमार को श्रावस्ती, राजकिशोर को बस्ती, प्रेेमचंद्र अहिरवार को सिद्धार्थनगर, राममिलन राजपूत को बलरामपुर, महेश सिंह को कुशीनगर, अजय कुमार को मैनपुरी तबादला किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कबरई निवासी क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर को वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर घूस मांगने के साथ हत्या कराने का भी आरोप लगाया था। दूसरे दिन आठ सितंबर को कारोबारी को गोली लग गई और 13 सितंबर को उनकी कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में मौत हो गई थी। मामले में कबरई एसओ देवेंद्र शुक्ला, खन्ना एसओ राकेश कुमार सरोज व खरेला एसओ राजू सिंह समेत सिपाही अरुण यादव और राजकुमार कश्यप को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें