फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क ने साथियों के साथ बैंक अधिकारी को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला गांधीनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बैंक अधिकारी व क्लर्क के बीच काफी समय से चली आ रही तनातनी मारपीट में बदल गई। जातिसूचक शब्दों का विरोध करने पर क्लर्क ने अपने तीन साथियों के साथ बैंक अधिकारी से मारपीट कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामकथा मार्ग निवासी प्रसेनजीत गौतम बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा महोबा में ट्रांजेक्शन मैनेजर के पद पर तैनात है। उनका आरोप है कि बैंक में तैनात क्लर्क विश्वदीपक शुक्ला द्वारा उसके साथ आए दिन अभद्रता व गलत भाषा का उपयोग करता था। जिसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से भी की जा चुकी है। 28 अगस्त को रात करीब आठ बजे वह काम निपटाकर बैंक से बाहर निकले तो पहले से मौजूद क्लर्क व उसके तीन साथियों ने मारपीट शुरू कर दी।
जिससे वो घायल हो गये। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बैंक के बाहर मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विश्वदीपक शुक्ला व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें