महोबा। जैतपुर के झंडा बाजार में दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया है। झंडाबाजार निवासी संदीप कुमार (30) का मोहल्ले में ही दो लोगों से विवाद हो गया।
दबंगों ने संदीप पर लाठी से हमला कर दिया। उसका सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। परिजनों उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां से युवक को झांसी रेफर कर दिया गया। चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों से भी मारपीट की।