फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से महिला समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप जारी है। रविवार को वायरल बुखार की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेकनगर निवासी सरोजदेवी (58) पत्नी रामसिंह शनिवार की रात बीमारी की चपेट में आ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला तुर्रा मुहार निवासी सुरेंद्र (60) पुत्र जगन्नाथ को वायरल बुुखार होने पर परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें