फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे की पुताई करते समय छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुरबरा में आठवीं की छात्रा ने मकान की पुताई करते समय दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घर पहुंचे परिजनों ने कमरे के दरवाजे तोड़कर छात्रा को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम चुरबरा निवासी साधना (13) पुत्री प्रताप पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। शुक्रवार की सुबह वह घर पर अकेली थी और दिवाली पर्व को लेकर कमरे में रंग की पुताई कर रही थी जबकि परिजन खेतों पर लगी मूंगफली उखाड़ने गए थे। तभी छात्रा ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे के छल्ले से झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। दोपहर के समय दादी शांति देवी घर पहुंची तो कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई आहट न मिलने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजे तोड़कर किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने बताया कि उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां थी। वह खेती-किसानी करके परिवार चलाता है। सुबह से सभी लोग खेतों पर गए थे जबकि छोटी पुत्री साधना घर की पुताई के लिए रुक गई थी। सूचना पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें