महोबा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शहर में शिक्षा ग्रहण करने आने वाली छात्रा से छेड़खानी व मारपीट किए जाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा शहर के एक कालेज में 11वीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार को बाइक सवार तीन युवकों ने छात्रा को आटो से खींचकर छेड़खानी करते हुए मारपीट कर दी थी और मोबाइल छीन लिया था। पीड़िता ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में सौंपी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिवम सिंह निवासी ग्राम रैपुरा खुर्द व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। ब्यूरो