फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्षिप्त युवक ने दादा पर किया त्रिसूल से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महानपुरा में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने दादा पर त्रिशूल से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। साथ ही मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को भी परिजन हाथ बांधकर किसी तरह इलाज के लिए अस्पताल लाए।
विज्ञापन

ग्राम महानपुरा निवासी पदम सिंह (25) मानसिक रूप से विक्षिप्त है। रविवार की शाम युवक ने घर में रखे लोहे के त्रिशूल से अपने दादा मकुंदा (65) पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर किसी तरह वृद्ध की जान बचाई। बाद में मकुंदा को जिला अस्पताल लाया गया। साथ ही परिजन हमला करने वाले युवक को भी अस्पताल लाए। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर कोतवाली में नही दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें