फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित करें टीमें : आईजी

विज्ञापन
समीक्षा बैठक में निर्देश देते आईजी के. सत्यनारायण - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण बुधवार को जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें आईजी ने शातिर व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आईजी ने पुलिस कार्यालय पहुंच गार्ड आफर आनर की सलामी ली। इसके बाद एसपी सुधा सिंह व सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना महामारी के चलते कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराए जाने के लिए चलाई जा रहे हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर समय सीमा के अंदर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कहा कि थाने आने वाले पीड़ितों की समस्या को गंभीरता से सुना जाए। छोटे- छोटे मामले बड़ा रूप ले लेते हैं। ऐसे में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की जाए और पीड़ितों को न्याय व दोषियों को सजा दिलाई जाए। इसके बाद आईजी ने पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं के अभिलेखों का परखा। खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें