फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदियों को कानूनी अधिकार की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में उपकारागार परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बंदियों को उनके कानूनी अधिकार की जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

शिविर में प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना ने कहा कि ऐसे गरीब व असहाय बंदी जिनकी पैरवी कोई नहीं कर रहा है और वह अपनी पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त करने में सक्षम नहीं है। उनके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही सभी प्रकार की विधिक सहायता दी जाती है। जेलर भोलानाथ मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जेल में निरुद्घ बंदियों को अपनी बात कहने का मौका मिलता है और उन्हें अधिक से अधिक विधिक सहायता उपलब्ध होती है। शिविर में अधिवक्ता कृष्ण बिहारी दीक्षित, केशवचंद्र शुक्ला, राजेंद्र सिंह, कल्पना सोनी, समाजसेवी नेहा चंसौरिया, डिप्टी जेलर महेंद्र सिंह विमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें