महोबा। एक साथ कई स्कूलों में नामांकन कराकर छात्रवृत्ति समेत अन्य विभागीय योजनाओं का दोहरा लाभ लेने वाले परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर शिकंजा कस गया है। शिक्षा विभाग अभिभावकों के बैंक व आधार नंबर के माध्यम से इस फर्जीवाड़े को पकड़ेगा। वहीं विद्यार्थी का अब सिर्फ एक ही स्कूल में नामांकन होगा।
यह डिटेल प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। साथ ही अभिभावक से सहमति पत्र भरवाकर विद्यालय के रिकॉर्ड में सुरक्षित रखा जाएगा। बीएसए सूर्यभान ने बताया कि अभिभावकों के आधार व बैंक डिटेल का सत्यापन किया जा रहा है। ऑनलाइन डाटा फीडिंग के बाद फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी। (संवाद)