फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे मिला महाराष्ट्र के युवक का शव

विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला है। उसके कपड़ों से आधार कार्ड बरामद हुआ। जिसमें युवक के महाराष्ट्र का होने की पुष्टि हुई है। पुलिस परिजनों से संपर्क साधने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन से दो किमी आगे महोबा की ओर रेलवे फाटक के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार मृतक के कपड़ों से बरामद आधार कार्ड में कुलदीप गुलाब चंद्र पांडेय (26) निवासी महाराष्ट्र अंकित है।
शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और बैग में हवन-पूजन सामग्री मिली है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक पुरोहित का काम करता था। चलती ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है। कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल का कहना है कि मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें