फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
सीएचसी जैतपुर में घायलों का उपचार करते डॉक्टर - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल। जैतपुर स्टेशन मार्ग में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी जैतपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत 12 लोग घायल हुए हैं। चार की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के पवा गांव निवासी अजय (22) अपने ममेरे भाई रोहित (19) निवासी छतरपुर के साथ बाइक से अपने भांजे जगदीश की शादी में शामिल होने के लिए सारंगपुरा गांव आया था। लौटते समय स्टेशन रोड जैतपुर के पास सामने से आ रही बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों ममेरे भाई घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक में सवार अमर सिंह (28) निवासी सिजहरी को गंभीर चोटें आईं। अमर अपनी बहन नम्रता की शादी के कार्ड बांटने के लिए हसला गांव जा रहा था। जहां से डॉक्टरों ने तीनों को रेफर कर दिया।
थाना कबरई के मकरबई गांव निवासी बालेंद्र (22) अपने साथी राजाराम (30) के साथ बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। इसी तरह राजीवनगर निवासी तिजिया (46), राठ निवासी राहुल (22), गहरा निवासी महेंद्र (19), दिसरापुर निवासी सरवन (78), चरखारी निवासी रामदीन (72), गोविंदनगर निवासी मायादेवी (45), गांधीनगर निवासी राजेश (35), सूपा निवासी वीरू (25), सालट निवासी टुटिया (70) व मकरबई निवासी पुष्पेंद्र (19) अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से महेंद्र, रामदीन, वीरू व राजाराम की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें