फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर मासूम समेत 12 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जनपद छतरपुर के ज्योरहा गांव निवासी अरविंद (19) अपने साथी दिनेश (22) व राकेश (18) के साथ बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। वहीं दमौरा निवासी प्रेमनारायण (19) अपने भाई जगमोहन (24) के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। अचानक बाइक फिसल जाने से दोनों घायल हो गए।
इसी तरह आलमपुरा निवासी प्रेमा (66), हमीरपुर निवासी रामदास (45), लवकुश नगर निवासी सुरेश (30), कुर्रा फतेहपुर निवासी अरुण (40), कैमाहा निवासी मयंक (03), टिकरिया निवासी राजेश (32) व चौसियापुरा निवासी शकीला (54) अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें