फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए मचा हो हल्ला

Wed, 25 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महोबा
विज्ञापन
पानी का संकट - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
कबरई(महोबा)। टैंकरों से पानी की सप्लाई अचानक ठप हो जाने से कस्बे में पानी को लेकर हायतौबा मच गई है। मंगलवार को पानी के टैंकर न आने से लोगों में खासा गुस्सा दिखाई दिया। दिनभर इंतजार करने के बाद भी टैंकर न आने पर नागरिकों ने जमकर हो हल्ला मचाया। मामला तूल पकड़ते देख  शाम को इक्का दुक्का टैंकर पहुंच सके।
विज्ञापन


कबरई कस्बे में कबरई बांध से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस साल बांध के पूरी तरह से सूख जाने के कारण प्रशासन ने कस्बे में 15 टैंकर लगाकर  सभी वार्डो में पानी की आपूर्ति शुरू करा दी है। एक टैंकर दो से तीन बार वार्डो में पानी की आपूर्ति कर रहा है। इससे लोगों को पेयजल समस्या से काफी निजात मिल गई थी। लेकिन मंगलवार को अचानक टैंकर न पहुंचने से पानी को लेकर हायतौबा मच गई।

सुबह से काम काज छोड़कर पानी का इंतजार कर रहे नागरिकों में आक्रोश उस समय बढ़ गया जब घंटों इंतजार करने के बाद भी कस्बे में एक भी टैंकर नहीं पहुंचा। जिससे नागरिकों ने जमकर हो हल्ला मचाया। इसकी भनक लगते ही जल संस्थान ने आनन फानन में शाम के समय इक्का दुक्का टैंकर भेज दिए। जल संस्थान के अवर अभियंता का कहना है कि तकनीकि कारणों से सुबह की शिफ्ट में टैंकरों की आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर के बाद कस्बे में पानी की आपूर्ति कराई गई। उन्होंने बताया कि  भुगतान की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें