फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर लोकतंत्र को बनाएं मजबूत

Sat, 24 Jan 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी ने कहा कि हर इंसान को मतदान करना चाहिए। मतदान की अलग अहमियत है। उन्हाेंने कहा कि छात्र-छात्राआें को मतदाता के अधिकाराें की जानकारी दी गई है। साथ ही पहले मतदान फिर जलपान का नारा भी बुलंद किया गया। उन्हाेंने कहा कि जब तक हम मतदान के प्रति जागरूक नहीं होंगे, हम अच्छे प्रत्याशी का चयन नहीं कर सकते। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक गोपाल पॉलीवाल, कुशलेश पालीवाल, संजय, अली मुर्तजा खान, सुरेंद्र सिंह, कुंवर बहादुर, सुशील यादव, मनोज सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जगदेव वर्मा ने टीचरों, कर्मचारियाें और छात्राें को मतदान की शपथ दिलाई। उधर जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों और कर्मचारियाें को मतदान करने की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। उन्हाेंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान के लिए संकल्प लें। जिससे एक अच्छे और ईमानदार प्रत्याशी का चुनाव किया जा सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। खरेला प्रतिनिधि के मुताबिक, काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला में भी छात्र-छात्राआें को मतदान की शपथ दिलाई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें