फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खुले नाले में गिरी गाय, तीन घंटे बाद निकाली

विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 18 परिचय-नाले में गिरी गाय को बाहर निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। नगर पंचायत की लापरवाही के चलते कस्बे के अधिकांश वार्डों व मुख्य बाजार से गुजरे हाईवे किनारे खुले पड़े नाले हादसों का कारण बन रहे हैं। आए दिन राहगीर और मवेशी इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके नालों को ढकने की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन



शनिवार की देर रात कस्बे के इंदिरानगर स्थित मुख्य बाजार में हाईवे किनारे खुले नाले में एक गाय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला। सभासद संतोष कुशवाहा, प्रेमचंद्र चौरसिया, भवानीदीन रैकवार, हेमराज शिवहरे, सुमित वर्मा, राजू, अवधेश, राहुल, इरफान खान, मानवेंद्र सिंह, मुकेश आदि का कहना है कि नालों को ढकने के लिए कई बार नगर पंचायत से मांग की गई लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि खुले नालों को ढकवाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें