फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: झगड़े के बाद दंपती ने खाया जहर, मौत

Thu, 07 Nov 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के नैगवां गांव में पति के शराब पीने और जुआ खेलने को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों ने जहर खा लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के कमालपुरा गांव निवासी रामलाल (45) की शादी करीब 20 वर्ष पहले मध्यप्रदेश के थाना लवकुशनगर के मिढ़का गांव निवासी घस्सीदेवी (40) के साथ हुई थी। रामलाल को ससुराल में हिस्से में करीब पांच बीघा जमीन मिली थी। एक दशक से वह ससुराल में रहकर खेती करता था।
वहीं, शराब और जुए का लती होने के चलते उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। बुधवार को भी रामलाल नशे की हालत में घर पहुंचा। पत्नी ने शराब पीने का विरोध करते हुए जहर खा लिया। पत्नी की हालत बिगड़ने पर रामलाल ने भी जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल महोबा लाए।
विज्ञापन

वहां घस्सी की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे छतरपुर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। इधर, रामलाल ने भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई देवीचरण ने बताया कि उनकी इकलौती बहन होने से जमीन में हिस्सा दिया था। इस पर बहनोई खेती करते थे। जुआ और शराब के लती होने के चलते बहन का आए दिन विवाद होता था। इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें