फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से तीन की मौत, 15 पॉजिटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान तीन और मरीजों की मौत हो गई है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 15 पॉजिटिव निकले हैं वहीं 110 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि जांच रिपोर्ट में 15 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, 110 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है। सक्रिय केसों की संख्या घटकर 414 हो गई है। 1126 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
वहीं छिकहरा निवासी 85 वर्षीय महिला, कंचनपुरा जैतपुरा निवासी 55 वर्षीय पुरुष, छितवारा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। जिले में अब तक कुल 60 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं होम आइसोलेशन में 308 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है, इनकी देखभाल के लिए तीन शिफ्ट में 51 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें प्रत्येक शिफ्ट में 16 कर्मी और एक चिकित्सक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें