महोबा। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के पास आई जांच रिपोर्ट में 127 संक्रमित मिले। वहीं, एक संक्रमित की मौत हो गई है। 81 कोरोना संक्रमित बीमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हुए हैं।
सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि नए रोगी मिलने के साथ लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। जांच रिपोर्ट में 127 संक्रमित मिले हैं। एक और संक्रमित की मौत हो गई है। जिले में 1032 एक्टिव केस हैं। 439 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। कोविड एल-टू में 54 व कोविड एलवन में 51 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 373 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
वहीं, रविवार के मुकाबले सोमवार को जान गंवाने वालों की संख्या घटी है। रविवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई थी। हालांकि संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, रविवार को जिले में 91 संक्रमित मिले थे। सोमवार को यह संख्या 127 पहुंच गई। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें। बिना वजह घर से न निकलें। जरूरत पर मास्क लगाकर ही बाहर जाएं। सामाजिक दूरी बनाए रखें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें।