फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 90 स्वस्थ्य हो गए

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग को रविवार को मिली सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 91 संक्रमित मिले। वहीं, तीन लोगों की मौत हो गई। उधर, 90 लोग बीमारी से जंग से जीतकर स्वस्थ हो गए। जिले में अब एक्टिव केस 987 हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगातार जांच कराई जा रही है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 91 नए संक्रमित मिले हैं, 90 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्य 987 पहुंच गई है। 472 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज हो रहा है। कोविड एल-टू अस्पताल में 49 और कोविड एल-वन अस्पताल में 52 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। जांच टीम ने 1006 सैंपल लिए हैं, जिसमें आरटीपीसीआर के 172 और 834 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। तीन और रोगियों की संक्रमण से मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या 30 पहुंच गई है।
सीएमओ का कहना है कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करना जरूरी है। उन्होंने अपील की है कि लोग बिना वजह से घरों से न निकलें। जरूरी होने पर मास्क लगाकर ही बाहर जाएं। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें