महोबा। कोविड वैक्सीन की 18000 डोज जिले और मिल गई , जिससे पहले दिन का टीकोत्सव में जिले के सभी 57 केंद्रों में टीकाकरण किया गया। पहले दिन करीब 54 फीसदी टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी टीकाकरण केंद्रों का जायजा लिया।
कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी को देखते हुए इससे निपटने के लिए रविवार से ज्योतिबा फुले जयंती से जनपद के सभी टीकाकरण केंद्रों पर ‘टीका उत्सव’ की शुरूआत हो चुकी है। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया गया।
श्रीनगर संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 98 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। पनवाड़ी संवाद के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 100 लोगो के सापेक्ष 47 लोगो का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण करवाने पहुंचे मुसाबिर ने बताया कि पता ही नही चला कि टीका कब लग गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कान्त सिन्हा ने बताया कि उत्सव के पहले दिन रविवार को जनपद में 6000 लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 3321 लोगों को प्रतिरक्षित किया गया है। 14 अप्रैल तक रोजाना 10 हजार लोगों को प्रतिरक्षित किया जाना है। जनपद को 18000 वैक्सीन और मिल गई है, जिसको सभी केंद्रों पर पहुंचा दिया गया है।