महोबा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शुरू हुए विशेष टीकाकरण अभियान में लोगों का खूब उत्साह दिखा। अभियान के तहत विशेष समूह बनाकर तिथिवार टीके लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया गया। 2500 लक्ष्य के सापेक्ष 2882 लोगों ने कोरोना का टीकाकरण कराया। बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों ने टीका लगवाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का समूह के आधार पर टीकाकरण शुरू किया गया है। लोगों में टीकाकरण को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।