फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर केवल आधी आबादी को लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कोविड-19 का वैक्सीनेशन आठ मार्च को पूरी तरह महिलाओं के नाम होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। वैक्सीनेशन के दौरान पूरी तरह स्वास्थ्य व सुरक्षा का स्टॉफ महिलाओं का ही होगा। ताकि टीकाकरण को आने वाली महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि महिला दिवस पर आठ मार्च को कोरोना टीकाकरण महिलाओं को समर्पित रहेगा। टीकाकरण अभियान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। सुबह नौ से 11 बजे तक पहले पंजीयन कराने वाली महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर महिलाओं को टीका लगेगा। इसके लिए वैक्सीन की व्यवस्था कर ली गई है।
कोरोना वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए शासन ने कवायद शुरू कर दी है। अभी तक वैक्सीन की 20 डोज की वॉयल अस्पतालों में आ गई थी। अब यह वॉयल 10 डोज वाली आएगी। सीएमओ ऑफिस के डॉ. सुशील खरे ने बताया कि टीकाकरण के दौरान शाम को अपेक्षाकृत कम लोग वैक्सीनेशन के लिए अस्पताल आते हैं। अगर 20 डोज वाली वॉयल एक बार खुल गई। वैक्सीनेशन कराने वालों की संख्या कम होने पर डोज वॉयल बच गई, तो वह चार घंटे बाद बेकार हो जाती है। ऐसे में कई बार कोरोना बचाव की वैक्सीन बर्बाद हो जाती है। इस बर्बादी को रोकने के शासन की तरफ से आगे 10 डोज वाली कोरोना वैक्सीन की वॉयल अस्पतालों में भेजी जाएगी। इस संबंध में विभागीय अफसरों का आदेश भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें