फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

159 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना का दूसरा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन टीका लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार को दूसरा डोज दिया गया। जिले के चार केंद्रों में 214 स्वास्थ्य कर्मियों में से 159 ने दूसरी डोज लगवाई। साथ ही प्रथम चरण के अभियान में छूटे 484 कर्मियों में से 73 कर्मियों ने पहला टीका लगवाया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि छूटे स्वास्थ्य कर्मियों और पहली डोज लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सोमवार को मापअप राउंड चलाया गया। लाभार्थियों को बूथ तक लाने के लिए फोन से सूचना दी गई, ताकि समय पर उपस्थित होकर सभी स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगवा सके। उन्होंने बताया कि पहले चरण में महोबा में 2,650 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 2,300 का टीकाकरण हो चुका है। इन सभी को दूसरी डोज दी जा रही है।
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज देने के लिए मापअप राउंड बीच-बीच में चलाया जाता रहेगा। दूसरी डोज 28 दिन पर जा रही है। इसके 14 दिनों बाद यानी 42 दिन पर शरीर में एंटीबॉडी बनेगी, इसलिए जो लोग पहले टीका लगवा चुके हैं, उन्हें दूसरी डोज भी अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए। जिला अस्पताल में बने टीकाकरण केंद्र में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले, डॉ. डीपी सिंह, सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा, मनोज लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें