फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को भेजा जा रहा क्वारंटीन केंद्र, मंगलवार को श्रमिकों की आवाजाही रही कम

विज्ञापन
नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी क्वारंटीन केंद्र में ठहरे श्रमिक - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। लॉकडाउन के चलते बाहर से आने वाले श्रमिकों को अब गांव जाने से पहले क्वारंटीन केंद्रों में भेजा जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहरी व नगरीय क्षेत्रों में क्वारंटीन केंद्र बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइमरी विद्यालय व पंचायत भवनों को क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई, मथुरा से श्रमिकों के आने का सिलसिला आज भी जारी रहा। कुछ श्रमिक पैदल तो तमाम श्रमिक वाहनों का भी सहारा लेकर पहुंचे। इन श्रमिकों को जिले में आने के बाद क्वारंटीन केंद्रों में भेज दिया गया। जहां पर श्रमिकों के खानपान से लेकर देखभाल तक के इंतजाम हैं।
जिले में एक सैकड़ा से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों को क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है। मंगलवार को जिले में श्रमिक कम आते दिखाई दिए। हालांकि, आज भी पैदल और मोटरसाइकिल से लोग आए हैं। हालांकि मंगलवार को पुलिस की खासी सख्ती दिखाई दी है। पुलिस ने घूम-घूमकर मोहल्लों में बैठे लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन

कोरोना कंट्रोल रूम बेमतलब साबित
महोबा। जिले में बनाए गए कोरोना कंट्रोल रूम बेमतलब साबित हो रहे हैं। कंट्रोल रूम में दिए गए नंबरों में फोन करने के बाद भी एक-दूसरे पर टाल-मटोल नीति अपनाई जा रही है और कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। मंगलवार को डीएम कार्यालय कंट्रोल रूम नं. 05281254901, कोरोना मेडिकल कंट्रोल रूम नं. 05281255659 व सीएमओ 8005992697 पर फोन लगाकर कितने श्रमिकों को क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है। कोई भी जानकारी नहीं दे सका।
लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर को बनाया क्वारंटीन केंद्र
चरखारी। प्रदेशों से आए लोगों को अपने घर जाने से पहले 14 दिन के लिए लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर में रोककर क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके बाद किसी तरह के लक्षण न मिलने पर घर के लिए रवाना किया जाएगा। चित्रकूट धाम मंडल बांद के डीआईजी दीपक कुमार और डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया।
पुलिस जरूरतमंदों को घर-घर पहुंचा रही भोजन
महोबा/चरखारी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और जिले में लॉकडाउन को लेकर गरीबों व बाहर से आ रहे श्रमिकों की मदद के लिए हर वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन केे साथ समाजसेवी इस समय दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन जहां घर घर में गरीबों को भोजन उपलब्ध करा रहा है, वहीं समाजसेवी निशुल्क राशन पहुंचा रहे हैं। चरखारी तहसील प्रांगण में जरूरतमंदों के लिए उपजिलाअधिकारी राजेश यादव की देखरेख में भोजन बनाने का कार्य चल रहा है। थाना अजनर के ग्राम आंनदपुरा में थानाध्यक्ष राधेबाबू ने पुलिस कर्मचारियों के साथ गांव पहुंचकर गरीब, बेसहारा व दूसरे प्रांतों से आए लोगों को खाना खिलाया। कबरई में समाजसेवियों द्वारा गरीबों व बेेसहारा लोगों को राशन दिया जा रहा है।

क्वारंटीन केंद्र लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण करते डीआईजी व डीएम- फोटो : MAHOBA

पैदल आते प्रवासी श्रमिक- फोटो : MAHOBA

बैठक में निर्देश देते डीएम अवधेश कुमार तिवारी- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें