चरखारी (महोबा)।
सहकारी क्रय विक्रय समिति चरखारी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हुआ। जिसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने किसानों को फसल का बेहतर दाम दिलाने का संकल्प लिया।
कस्बा चरखारी के रत्ना पैलेस में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने अध्यक्ष कैलाश चन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत व संचालन मंडल के सदस्य आनंद, अरविंद, दीपक, काशी प्रसाद, देवी सिंह, आरती व गुरू प्रसाद द्विवेदी को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 1943 में 6500 रुपये से प्रारंभिक कोष शुरू हुआ था। जिसमें 13 सदस्यों द्वारा कोष में पैसा जमा किया गया था। आज वही कोष 600 करोड़ में पहुंच गया है।
कार्यक्रम में कामेश प्रजापति ने कहा कि सहकारिता किसानों की जीविका है। सहकारिता देश की आजादी से किसानों के हक की लड़ाई व आंदोलन करती आई है। वही लगातार बुंदेलखंड में सूखा, अति ओलावृष्टि के कारण यहां का किसान परिवार समेत पलायन कर रहे है। सहकारिता का मतलब है सेवा से है जो किसानों को फसल के अच्छे दाम दिलाने का कार्य करती है। इस मौके पर शिवपाल यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, कन्हैया लाल अग्रवाल, नियामत सौदागर, नीरज गुप्ता, योगेश मिश्रा, अमित शर्मा, पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी, धनुष धारी समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सेंगर, राहुल बड़ौनियां समेत तमाम लोग मौजूद रहे।