फोटो 28 एमएएचपी 16 परिचय-काली पट्टी बांधकर विरोध जताते सहकारी बैंककर्मी। स्रोत: एसोसिएशन
महोबा। कोऑपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन की ओर से प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लंबित मांगों और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। मंगलवार को सहकारी बैंककर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
एसोसिएशन के मंत्री धीरज द्विवेदी ने बताया कि जिला सहकारी बैंकों में लगातार ऐसी नीतियां लागू की जा रही हैं जो कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल हैं। श्रम कानूनों को नई श्रम संहिताओं के बदलने, गैर-बैंकिंग कार्यों का दबाव, अवकाश के दिनों में कार्य कराने की मजबूरी, राजनीतिक और विभागीय हस्तक्षेप से कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। बताया कि 29 अप्रैल तक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराएंगे। 30 अप्रैल को संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।