फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पौष्टिक मिड-डे-मील के लिए होगी पाक-कला प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को मिड-डे-मील में स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन मिले इसके लिए पाक-कला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रसोइयों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा की ओर से इसको लेकर निर्देश जारी किए गए। जिलास्तर पर 30 रसोइयों को चयनित कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। छात्रों की अधिक उपस्थिति वाले स्कूलों की रसोइयों को वरीयता दी जाएगी। कम से कम तीन वर्षों से कार्य करने वाली रसोइयों को प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। 15 नवंबर तक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली रसोइयों की आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी।
55 अंकों की प्रतियोगिता में भोजन का स्वाद, पौष्टिक तत्व, भोजन पकाने का तरीका, स्वच्छता व सुरक्षा के 10-10 अंक होंगे और पांच अंक अच्छे व्यवहार के होंगे। प्रथम विजेता को 3,500, द्वितीय विजेता को 2,500 व तृतीय विजेता को 1,500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं शेष 27 रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 300-300 रुपये दिए जाएंगे। हर प्रतिभागी को 350 रुपये आवागमन भत्ता भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें