फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मूर्ति विसर्जन के दौरान कीचड़ में पटाखा छुटाने पर विवाद, जाम

Mon, 14 Oct 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान कीचड़ से भरी नालियों में पटाखे रखकर छुटाने पर कीचड़ लोगों के घरों में उछला। इससे दो पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

मामला मारपीट तक पहुंचने के बाद प्रतिमा विसर्जन को जा रहे भक्तों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और प्रतिमा का विसर्जन कराया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा।
कस्बा कबरई में स्थापित 58 दुर्गा प्रतिमाओं को रविवार की शाम जुलूस निकालकर बर्मा तालाब व कबरई बांध में विसर्जन किया गया। जुलूस के दौरान भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते चलते रहे। कस्बे के मोहल्ला आजादनगर में स्थापित देवी प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान युवाओं ने पटाखे छुटाए। कुछ पटाखे नालियों में रखकर छुटाने से कीचड़ लोगों के घरों और दरवाजों पर लग गया, इसका लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

मामला कहासुनी के बाद मारपीट तक पहुंच गया। इससे आक्रोशित भक्तों ने कस्बे के अंदर ही जाम लगा दिया। इससे प्रतिमा का विसर्जन जुलूस रुक गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें