फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्रिकेट मैच में आतिशबाजी के दौरान विवाद, बैट-स्टंप चले

Sat, 17 Jan 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ चारूआ गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आतिशबाजी को लेकर विवाद हो गया। आतिशबाजी के दौरान एक युवक के घायल होने पर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे, स्टंप और बैट से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चारूआ गांव में शुक्रवार को जय बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेलाताल व पठारी टीम के बीच खेला गया। प्रत्येक चौके-छक्के पर पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान एक पटाखा मैच देख रहे कुड़ई निवासी रामपाल कुशवाहा (32) के पास जाकर फटा। इससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में स्टंप, बैट और लाठी-डंडे चलने से करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। घायल युवक के इलाज का खर्चा देने को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बनी है। इसके बाद उन्होंने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें