फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रसोई गैस छोड़ अब उपभोक्ताओं का इंडक्शन में बढ़ रहा रुझान

Tue, 24 Mar 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रसोई गैस को लेकर चल रही दिक्कत से परेशान उपभोक्ताओं का ध्यान अब इंडक्शन चूल्हे की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आपातकालीन समय में परिवार का पेट भरता रहे, इसके लिए उपभोक्ता अब इंडक्शन चूल्हे की खरीदारी भी कर रहे हैं। गैस सिलिंडर न मिलने पर लोगों के सामने प्राकृतिक ईंधन, लकड़ी का विकल्प है। मगर, इसके लिए कई तरह के जुगाड़ करने पड़ रहे हैं। ऐसे में इमरजेंसी में गैस सिलिंडर न मिलने पर खाना पकाने के लिए लोग बिजली संचालित उपकरणों की ओर अपना ध्यान लगा रहे हैं। हीटर के अलावा लोग इंडक्शन चूल्हे को इमरजेंसी में विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मेन मार्केट में दुकान संचालित करने वाले शेख अफजल, खालिक अहमद बताते हैं इस समय रोजाना तीन से चार इंडक्शन चूल्हे बिक रहे हैं। पहले इन्हें कोई पूछता तक नहीं था। ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कई ब्रांड के इंडक्शन मंगाए गए हैं। जिनकी कीमतें 2,200 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक है। अभी बाजार में इंडक्शन चूल्हे मौजूद हैं। लोग इसे इमरजेंसी में प्रयोग करने के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें