फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांसाहार व नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प

Sun, 18 Jun 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला/ महोबा
विज्ञापन
महाआरती में मौजूद भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्ववाधान में रविवार को अंबे पैलेस  में आदि शक्ति जगदंबा की दिव्य महाआरती की गई। गीतों के माध्यम से माहौल को मां मय बनाया गया। जयकारों व शंख ध्वनि के साथ भक्तों ने साधना की।
विज्ञापन


महाआरती के बाद संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि गुुरु जी ने अपनी चेतना तरंगों के माध्यम से शिष्यों को सामर्थ्य प्रदान कर रहे हैं। जिससे समाज में परिवर्तन लाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे संस्कारों के माध्यम से ही हम गुरुवर की यात्रा में चल रहे हैं। कहा कि हमारा जीवन तभी सफल होगा जब हम समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर सकें। चेतना पार्टी के संगठन मंत्री इंद्रपाल सिंह ने कहा कि जब जब धर्म की हानि होती है तब तब माता भगवती पृथ्वी पर अवतार लेती है। उन्होंने मांसाहार व नशा मुक्त जीवन जीने की बात कही। कहा कि गुरु की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए मां की ज्योति जलवाएं। कार्यक्रम में धीरेंद्र सिंह यादव, रामबाबू श्रीवास, कपूर सिंह, आशा, कुसुम संगीता, फूलवती, अनुसुइया, सदानंद, बलराम के साथ साथ भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे। संचालन तहसील सचिव मातादीन सेन ने किया।

सत्संग व काव्य गोष्ठी का आयोजन
मोहल्ला कठकुलवापुरा के कबीर आश्रम में रविवार को कबीरी सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में कंदेदीलाल पुरवार, रामअवतार सैन आदि ने भजन सुनाए। सत्संग के बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मालती विश्वकर्मा ने कविता सुनाई। कार्यक्रम में डॉ. एलसी अनुरागी, राजेंद्र सिंह, मदनपाल राठौर, आशीष पुरवार, विश्वजीत सिंह, योगेंद्र अनुरागी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें